कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए श्यामपुर में पुलिस-जन सहयोग बैठक
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना श्यामपुर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने यह बैठक ली।बैठक में थाना क्षेत्र के एसपीओ,सीएलजी सदस्य और होटल-ढाबा संचालक शामिल हुए।पुलिस और जनता में बेहतर समन्वय पर जोर क्षेत्राधिकारी नगर ने एसपीओ और सीएलजी सदस्यों से अपील की कि मेले के दौरान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों और भीड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी का निर्वहन किया जाए।बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों से सुझाव लिए गए और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने मेला सफल बनाने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित,सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।

0 टिप्पणियाँ