Ticker

6/recent/ticker-posts

दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का पैदल मार्च

 दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का पैदल मार्च

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए आज नगर कोतवाली से हरकी पैड़ी होते हुए वापस कोतवाली तक पैदल यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि सरकार को अपना रवैया बदलना होगा।युवा अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं। देश हित में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए।सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है। जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह,अशोक शर्मा ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज बहुत गलत निर्णय है।छोटे छोटे बच्चों को मारना पीटना कहाँ तक उचित है। सरकार जनता के दिल में अपना डर बैठा रही है।यह किसी भी लोकतंत्र देश के लिए ठीक नहीं है।सभी को अपनी।बात रखने का अधिकार है।डॉ.संजय पालीवाल,महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि पूरे देश में सरकार और धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री उनसे इस्तीफा नहीं ले पा रहे हैं।बार बार पेपर लीक से युवाओं का मनोबल गिरता है। पूरा परिवार परेशान होता है।इस अवसर पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी,पूनम भगत,मुरली मनोहर,प्रदीप चौधरी,वरुण बालियान,संजय शर्मा,विकास चौधरी,मकबूल कुरैशी,वीरेंद्र श्रमिक, छम्मन पीर,सपना,रवीश भटीजा,वसीम सलमानी,सुमित भाटिया,तेजप्रकाश साहू,दिनेश पुंडीर, गौरव शर्मा,सोम त्यागी,जेपी सिंह,विकास चंद्रा,पार्षद महावीर वशिष्ठ,हिमांशु गुप्ता,विवेक भूषण विक्की,सुनील कुमार,सोहित सेठी,राजीव भार्गव,अखिल त्यागी,अरुण चौहान,कार्तिक कुमार ,हरद्वारी लाल,समर्थ अग्रवाल,शिवम गिरी,तरुण व्यास,मनोज सैनी,कामेश्वर यादव,सुनील अरोड़ा ,आकाश ऋतुराज,सतेंद्र वशिष्ठ ,मुरसलीन,करण सिंह राणा,निशा शर्मा,आशु भारद्वाज, मुनव्वर त्यागी,आशीष शर्मा,दीपिका गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अखाड़ा परिषद ने जूना अखाड़े की नई महामंडलेश्वर को दिया समर्थन