Ticker

6/recent/ticker-posts

27 लाख से होगा सीसी रोड निर्माण व पार्क सौदर्यीकरण का कार्य

 27 लाख से होगा सीसी रोड निर्माण व पार्क सौदर्यीकरण का कार्य 

 वार्ड 29 में क्षेत्रीय पार्षद ने शुरु कराये निगम निधि से विकास कार्य

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- वार्ड 29 के पार्षद दीपक रहेजा ने आज नगर निगम निधि से वार्ड 29 रंजीत नगर में दो सीसी रोड का निर्माण कार्य, एक पार्क सौंदर्यीकरण का कार्य तथा पानी पाइप लाइन का कार्य शुरु कराया। इन चारों कार्य पर करीब 27 लाख रुपये का व्यय आयेगा। 

वार्ड 29 बेरी बाग के पार्षद दीपक रहेजा ने आज क्षेत्र में अजंता बेकरी वाली गली तथा सी सी रोड कार्य तथा नदी के पास फौजी वाली गली के सीसी निर्माण कार्य की सड़क पर गेंती चलाकर शुरुआत की। दोनो सड़कों पर करीब 13 लाख रुपये व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त रंजीत नगर में पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया। पार्क के सौंदर्यीकरण पर करीब दस लाख रुपये व्यय आयेगा। ठसके अतिरिक्त पेयजल की निर्बाध उपलब्धता के लिए पानी की पाइप लाइन का कार्य भी शुरू कराया गया। इस अवसर पर प्रेम छोकरा, सुरेंद्र क्वात्रा, परवीन आहूजा, साहिल गाबा, अश्वनी मदान, के एल ग्रोवर, बोबी गुलाटी, महेश पोपली, मन्नू नरूला, संजय अरोड़ा, प्रदीप अहूजा, राकेश नरूला, विनोद चुग, पंकज, भारत भूषण, सुरेश राठौर, रोमी अहूजा संजय अरोड़ा,मनीष गांधी, जितेन सचदेवा, संजय सेठ,मोंटी कटारिया विष्णु कुमार व मनी पोपली आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम