Ticker

6/recent/ticker-posts

पॉलीथिन उपयोग पर दस दुकानदारों से वसूला जुर्माना

 पॉलीथिन उपयोग पर दस दुकानदारों से वसूला जुर्माना 

नगर निगम ने चलाया कोर्ट रोड पर प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के खिलाफ महानगर में अभियान चलाते हुए आज करीब दो दर्जन दुकानों की सघन जांच की। इस दौरान दस दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त कर दुकानदारों से मौके पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन के उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जोनल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार मिश्र एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग के नेतृत्व में आज अभियान चलाया गया। आज कोर्ट रोड पर जब निगम अधिकारियों ने जांच शुरु की तो दुकानदारों में खलबली मच गयी। इस दौरान करीब दो दर्जन दुकानदारों की जांच की गयी। 10 दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन उपयोग करते हुए पाया गया। उक्त सभी दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त कर उनसे दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जोनल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार मिश्र ने दुकानदारों से कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई भी दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग या बिक्री करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ और अधिक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें दुकान सील करना की कार्रवाई भी शामिल है। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल एच.बी. गुरुंग ने व्यापारियों से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें तथा पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग सुनिश्चित करें। कार्रवाई के दौरान सफ़ाई निरीक्षक मनोज कुमार, आशीष धौलाखंडी व नीरज कर्णवाल के अलावा प्रवर्तन दल के जवान मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अखाड़ा परिषद ने जूना अखाड़े की नई महामंडलेश्वर को दिया समर्थन