Ticker

6/recent/ticker-posts

गृहकर-जलकर टैक्स में छूट सितंबर माह तक बढ़ी

 गृहकर-जलकर टैक्स में छूट सितंबर माह तक बढ़ी 

निगम में कैश काउण्टर सुबह आठ बजे से ही खुलेगा 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -नगर निगम में गृहकर व जलकर पर दी जा रही छूट की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी गयी है। करदाताओं की सुविधा के लिए कैश काउण्टर पर टैक्स जमा करने का बढ़ाया गया समय यथावत रहेगा। यानि करदाता सुबह आठ बजे से दोपहर साढे़ तीन बजे तक कैश काउण्टर पर टैक्स जमा करा सकते हैं। 

नगरायुक्त शिपू गिरि ने गृहकर व जलकर पर दी जा रही छूट की समय सीमा 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। उन्होंने इस सम्बंध में निगम के राजस्व विभाग को आदेश जारी किये है। उन्होंने बताया कि निगम के कैश काउण्टर पर टैक्स जमा कराने के लिए बढ़ाया गया समय यथावत जारी रहेगा। करदाता नयी सुविधा के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर साढे़ तीन बजे तक कैश काउण्टर पर टैक्स जमा करा सकेंगे। नयी व्यवस्था का प्रबंधन व पर्यवेक्षण मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पास रहेगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अखाड़ा परिषद ने जूना अखाड़े की नई महामंडलेश्वर को दिया समर्थन