खाद्य विभाग की विभिन्न टीमों ने 42 ढाबो एवं प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण,08नमूने जांच को भेजे
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में कांवड मेला 2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की 03टीमों के द्वारा चण्डी घाट,मंगलौर,रोडीबेलवाला क्षेत्र में स्थित,स्थायी/अस्थायी खाद्य स्टॉलों,ढाबों,रेस्टोरेंटों तथा होटलों का निरीक्षण किया गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दिलीप जैन के नेतृत्व में विभाग की पहली टीम द्वारा नमामी गंगे घाट, चण्डीघाट स्थित स्थायी/अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ढाबों/भोजनालयों का निरीक्षण किया गया।कुल 12खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण के दौरान 05भोजनालयों पर फूड लाईसेंस और फूड सेफटी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित नही पाये जाने के कारण मौके पर ही कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी कर 02दिन के अन्दर खाद्य प्रतिष्ठानों के अन्दर फूड लाईसेंस और फूड सेफटी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।रेट लिस्ट चस्पा करने,खाद्य पदार्थों के क्रय इनवाइस रिकॉर्ड रखने,खुले मसालों एवं खाद्य तेलों का प्रयोग व विक्रय न करने तथा कूडे का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिये।मौके पर दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों एवं मसालों के 05नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।मौके पर बिना लेबल एवं तिथि के बेकरी उत्पादों के 12पैकेटों को हटवाया गया।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी,पवन कुमार के नेतृत्व में दूसरी टीम द्वारा हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग,मंगलौर स्थित,स्थायी/अस्थायी कुल 23ढाबों,भोजनालयों तथा होटलों का निरीक्षण किया गया।सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में बासी भोजन का विकय ना करने, खाद्य पदार्थों को ढककर बेचने आदि के निर्देश दिये।सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में फूड लाईसेन्स ,फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं रेट लिस्ट चस्पा करवाये गये।मौके पर 04खाद्य नमूनें-दुग्ध पदार्थ का 01 एवं कार्बाेनेट वाटर के 03नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी,कैलाश टम्टा के नेतृत्व में विभाग की तीसरी टीम द्वारा रोडीबेलवाला क्षेत्र मे स्थित स्थायी/अस्थायी 07 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को प्रतिष्ठान में बासी भोजन का विकय ना करने,खाद्य पदार्थों को ढककर बेचने,फूड लाईसेन्स,फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।मौके पर 03खाद्य नमूनें-पनीर का 01,लाल मिर्च पाउडर का 01एवं मसाले का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया।
0 टिप्पणियाँ