Ticker

6/recent/ticker-posts

कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तर का सैनिक सम्मेलन आयोजित

 कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तर का सैनिक सम्मेलन आयोजित

कुल 33 पुलिसकर्मी चुने गए मैन/वूमेन ऑफ द मंथ,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में माह जून का सैनिक सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह,एसपी देहात शेखर चंद सुयाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थाना/कार्यालय/शाखाओं आदि से अपनी समस्या लेकर पहुंचे जवानों से उनकी परेशानियों की जानकारी की तथा उक्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा माह जून में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटे अपराधों के खुलासे,उक्त अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 05महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 33जवानों को मैन/वूमेन ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजते हुए उक्त सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।नवनीत सिंह द्वारा विशेष रुप से थाना पथरी क्षेत्र में घटित दौहरे हत्याकांड व नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले का खुलासा करने वाली टीम की तारीफ की।अन्य जवानों से वार्ता करते हुए एसएसपी ने कहा कि “हीरो हमारे बीच से ही चुने जाते हैं।अपनी ड्यूटी के दौरान अपराध को होने से रोकने एवं घटित अपराध के खुलासे के दौरान टीम के हर सदस्य के पास मौका होता है हीरो बनने का।उम्मीद है कि आप सभी इसी लगन से समाज को अपराध मुक्त करने,नशा तस्करी रोकने एवं आमजन के बीच पुलिस का भरोसा बढ़ाने के लिए मेहनत करते रहेंगे।”  

माह जून 2026 पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ 

कोतवाली नगर के दरोगा नवीन चौहान,थाना श्यामपुर के कॉस्टेबल विनीत कुमार,थाना कनखल के अवर उपनिरीक्षक ललित मोहन,कोतवाली ज्वालापुर के का.अंकित कवि,का.कर्म सिंह चौहान,कोतवाली बहादराबाद के दरोगा विकास रावत,कोतवाली रानीपुर के दरोगा चरण सिंह,का.विवेक गुसाँई,थाना सिड़कुल के महिला दरोगा मनीषा नेगी,कोतवाली रुड़की अवर उपनिरीक्षक नरेन्द्र राठी,कोतवाली मंगलौर के का.मनीष,कोतवाली झबरेड़ा दरोगा योगेश कुमार,कोतवाली कलियर अवर दरोगा राजेश,हे.का.सोनू कुमार,कोतवाली लक्सर के अवर दरोगा रंजीत नौटियाल,सीआईयू रुड़की के का.अजय काला,सीआईयू हरिद्वार के का.दीप गौड़,पुलिस लाईन हरिद्वार के हे.का.सुनील,महिला सुरक्षा हेल्पलाईन हरिद्वार,अवर उपनिरीक्षक राजेश कुमारी,एएचटीयू के हे.का.राकेश कुमार,अभियोजन कार्यालय हरिद्वार के हे.का.विनोद टम्टा,पुलिस दूरसंचार हरिद्वार के महिला का.कंचन,फायर स्टेशन सिड़कुल के महिला फायरमैन आभा नेगी,सी.पी.यू.हरिद्वार के दरोगा सोहन सिंह रावत,यातायात हरिद्वार के का.बिजेन्द्र रयाल,क्यू.आर.टी.के दरोगा विरेन्द्र डबराल,पुलिस लाईन हरिद्वार के का.मनीष कुमार,40वीं वाहिनी पीएसी के का.महावीर सिंह बिष्ट तथा थाना पथरी के दरोगा रविन्द्र कुमार,विपिन कुमार,महिला दरोगा शाहिदा परवीन,का.दीपक चौधरी तथा का.मुकेश चौहान शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट