जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ से जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग
सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- डीएम
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्यभर में सेवा सुशासन और समर्पण की थीम आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन द्वार के कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य भर में चल रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत सुशासन को जनता के बीच पहुंचना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश किसी क्षेत्र में जन-जन की सरकार जन-जन का द्वार कार्यक्रम रद्द हुआ है तो मानसून के बाद उन क्षेत्रों में जन शिविर दोबारा लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मानसून के बाद जिले के दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में जन जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम जारी रहेंगे।देहरादून जनपद में बीते 4 से 23जुलाई तक आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त विकासखंडो मे सफल आयोजन रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं देहरादून में आयोजित दो शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।देहरादून में आयोजित इन शिविरों में 44,735 लोगों ने प्रतिभाग किया।विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं के लिए 560लोगों ने आवेदन किया।शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा 14,500लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।इसके अलावा शिविरों में 848जनसमस्याओं एवं शिकायतों का पंजीकरण कर 568शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
0 टिप्पणियाँ