रन फॉर कारगिल हीरोज’,शौर्य दिवस पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
पंजीकरण के समय वितरित की जाएंगी‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ शौर्य दिवस टी-शर्ट कैप
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
देहरादून-जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान के अनुसार प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 26जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल दिवस को इस वर्ष भी ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के एक दिन पूर्व 25जुलाई (शनिवार) को देहरादून में‘रन फॉर कारगिल हीरोज’कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य,विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति,राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।कारगिल के अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित स्मृति एवं श्रद्धांजलि रन में सभी प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर सामूहिक रूप से सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम में श्रेणियों के प्रतिभागियों में ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग(18वर्ष एवं अधिक),विद्यालय वर्ग (बालक/ बालिका) कक्षा 9से 12,महाविद्यालय/विश्वविद्यालय पुरूष एवं महिला वर्ग,पूर्व सैनिक,वीर नारियों एवं शहीद आश्रित(सांकेतिक रन/वॉक,एनसीसी,एनएसएस,स्काउट गाइड,इच्छुक दिव्यांगजन (समावेशी रन/वॉक,वरिष्ठ नागरिक (60वर्ष एवं अधिक) (रन वॉक)। 25जुलाई को प्रातः07बजे प्रतिभागियों का पंजीकरण एवं एकत्रीकरण टी-शर्ट कैप वितरण,शौर्य स्थल, चीड़बाग,प्रातः 07ः45बजे कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि,प्रातः08बजे मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन का शुभारंभ प्रातः 09ः30बजे गांधी पार्क,देहरादून में रन का समापन। रन फॉर कारगिल हीरोज से शौर्य स्थल,चीड़बाग-राजपुर रोड-गांधी पार्क,देहरादून पर समापन किया जाएगा।दौड़ की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 26जुलाई को आयोजित शौर्य दिवस के मुख्य समारोह में सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।जिला प्रशासन ने पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स,विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं,पुलिस एवं सुरक्षा बलों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों,युवा संगठनों,स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है,ताकि कारगिल के अमर वीरों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की भावनाओं को सामूहिक रूप से अभिव्यक्त किया जा सके।
0 टिप्पणियाँ