Ticker

6/recent/ticker-posts

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निकाला आक्रोश मार्च, पेपर लीक और छात्र दमन के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निकाला आक्रोश मार्च, पेपर लीक और छात्र दमन के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला संयोजन समिति के नेतृत्व में शुक्रवार को रामलीला मैदान, हकीकत नगर से पेपर लीक, छात्र दमन और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

मार्च के दौरान छात्रों ने "शिक्षा पर हमला बंद करो", "पेपर लीक बंद करो", "छात्र एकता जिंदाबाद" और "लोकतंत्र पर हमला बंद करो" जैसे नारे लगाए। एसएफआई नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।उनका कहना था कि छात्रों की मांगें सुनने के बजाय सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है। राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और छात्र आंदोलनों पर दमन रोकने की मांग की गई। एसएफआई पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों की अनदेखी करती रही तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर एसएफआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं का भी समर्थन प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी रफ्तार, 14 नई परियोजनाओं पर मंथन