Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश धीमान ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहा है। जिला कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे व्यापारियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।महानगर अध्यक्ष परवीन छाबड़ा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनका समाधान कराना और प्रत्येक व्यापारी के हितों की रक्षा करना है। कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा व्यापारी हितों की आवाज और मजबूती के साथ उठाई जाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यकारिणी विस्तार के तहत जितेंद्र नागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय रस्तोगी, विमल गुप्ता एवं महाबीर जैन को जिला मंत्री तथा संजय शर्मा को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार कालरा, नवीन सिंगल, जिला कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, महानगर प्रभारी सुनील शर्मा, महानगर संयोजक राजेश सैनी, महानगर महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष मनुज तायल, दीपक रहेजा, राजेंद्र शर्मा, महानगर उद्योग मंच अध्यक्ष आशु निरंकारी, प्रभारी रिंकू पाहुजा, महामंत्री गुरमीत मिगलानी, जितेन सचदेवा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानचंद पांचाल, सर्वेश गुप्ता, विजय कालरा, संजीव विश्वकर्मा, सागर वर्मा, मेघराज प्रधान, पंडित दिनेश शर्मा, जसवंत कांबोज, मनोज सैन, युवा के प्रभारी संजय शर्मा, सुनील ठकराल, अभिषेक शर्मा, विपिन सलूजा, गौरव गर्ग, कैलाश नामदेव, सोनू गुप्ता, प्रवीण खुराना, विशु गुप्ता, दीपक राय, नितिन शर्मा, सतेंद्र कौशिक, कालूराम सैनी, दीपक रहेजा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी रफ्तार, 14 नई परियोजनाओं पर मंथन