Ticker

6/recent/ticker-posts

नगरायुक्त ने किया स्वच्छ कुंड का निरीक्षण

नगरायुक्त ने किया स्वच्छ कुंड का निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगरायुक्त शिपू गिरी ने आज श्री जाहरवीर गोगा महाड़ी परिसर स्थित स्वच्छ कुंड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नगरायुक्त शिपू गिरी महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार के साथ आज सुबह गोगामहाडी पहुंचे और परिसर स्थित  स्वच्छ कुंड की साफ सफाई व रख रखाव का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ कुंड की पवित्रता को बनाए रखने पर बल दिया तथा स्वच्छ कुंड परिसर की और अधिक साफ सफाई तथा पेड़ पौधों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ-मदन कौशिक