Ticker

6/recent/ticker-posts

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में पुलिस के साथ अब एसपीओ भी पूरी तरह तैयार

 कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में पुलिस के साथ अब एसपीओ भी पूरी तरह तैयार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत कोतवाली बहादराबाद परिसर में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर,प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी एसपीओ को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने,कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित,शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।बैठक में उपस्थित सभी एसपीओ ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा अपने-अपने क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत