Ticker

6/recent/ticker-posts

मासूम को लेकर गुस्सायी महिला ने लगा दी गंगनहर में छलांग

 मासूम को लेकर गुस्सायी महिला ने लगा दी गंगनहर में छलांग

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-थाना बहादराबाद क्षेत्र में बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर अपनी पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे व्यक्ति की पत्नी गोद में बैठी मासूम बच्ची को लेकर गंगनहर में कूद गयी। 

बताया जाता है कि अर्जुन पुत्र बालेश्वर निवासी कोटा मुरादनगर थाना कलियर जनपद हरिद्वार सविता पत्नी अर्जुन उम्र 30वर्ष नोनी उम्र एक वर्ष पुत्री अर्जुन,नक्श पुत्र उम्र लगभग 4वर्ष मायका रायपुर दरेड़ा थाना बहादराबाद आज अपने गांव से बुलेट मोटर साइकिल पर अपनी पत्नी के साथ रायपुर दरेड़ा पत्नी के मायके जा रहा था रास्ते में पति-पत्नी के मध्य डीपीएस कॉलेज दौलतपुर के पास आपस में कुछ कहा सुनी हो गई और पत्नी अपनी 1साल की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल रुकवा कर गंगनहर में कूद गई।सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ को बुलवाकर नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 जिलाधिकारी ने की मानसून के दौरान जर्जर भवनों एवं दीवारों से दूर रहने की अपील