Ticker

6/recent/ticker-posts

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन

 जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा,सुशासन एवं समर्पण तथा जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय नारसन सभागार में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री चौधरी अजित सिंह,राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुशील त्यागी,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा देवी सिंह राणा ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र सिंह,दिनेश कौशिक सहायक गन्ना समिति,मण्डल अध्यक्ष बीजेपी मनोज,शोभित गुप्ता,राजीव राणा,पवन तोमर,सतेन्द्र,कनिष्ट प्रमुख प्रतिनिधि अरविन्द राठी ,ज्येष्ठ प्रमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।शिविर में 380क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 40आवेदन पत्रों एवं समस्याओं में से 35का मौके पर निस्तारण कर शेष का निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं,जिनसे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की आयुष्मान भारत,उज्ज्वला योजना,पीएम आवास,पीएम किसान सम्मान निधि,जल जीवन मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया और नए आवेदनों का पंजीकरण भी किया गया।उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ सेवा पखवाड़े के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।इस दौरान खंड विकास अधिकारी पवन सिंह नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधि,संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अखाड़ा परिषद ने जूना अखाड़े की नई महामंडलेश्वर को दिया समर्थन