Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 97करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 97करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकास खण्ड हिण्डोलाखाल के नागचौण्ड शिवालय का सौन्दर्यीकरण एवं विकास खण्ड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 1.05करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 82.62लाख तथा जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 1.00करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 60लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटरमार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सी.सी.मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 62.19लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 37.31लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा धौरणखास,जनपद देहरादून में टाईप द्वितीय के 36आवासों के निर्माण हेतु 2.27करोड़ तथा नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बंधित सिंचाई विभाग की 27योजनाओं हेतु 61.76करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही उरेडा मुख्यालय देहरादून में प्रस्तावित सुपर ई.सी.बी.सी. भवन के निर्माण हेतु 16.13करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में धनराशि 1.00करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी में सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अन्तर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान हेतु 9.80करोड़,सम्भागीय परिवहन कार्यालय हेत 10.98करोड तथा ऑटोमेटिव ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक हेत 4.93करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया हैै।मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर हैलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा तथा मौसम संबंधी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न हैलीपोर्टों/हैलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर आबजर्विग सिस्टम एवं सीलोमीटर की आपूर्ति,स्थापना,परीक्षण,कमीशनिंग तथा 03वर्ष की व्यापक अनुरक्षण सेवा हेतु 10करोड के सापेक्ष अवशेष धनराशि 7.56करोड़,में से 4.78करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में सब्सिडी प्रदान किये जाने हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष 36.51लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हमें सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए- रविकांत मलिक