Ticker

6/recent/ticker-posts

निर्धारित समय से ज्यादा जमे 76पुलिसकर्मियों का एसएसपी ने किया तबादला

 निर्धारित समय से ज्यादा जमे 76पुलिसकर्मियों का एसएसपी ने किया तबादला

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने जनपद में एक ही थाने में निर्धारित समयावधि पूरी कर चुके 76पुलिसकर्मियों के एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सामने अंकित कोतवाली एवं थानों में तैनाती दी गई है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रीतपाल सिंह सैनी,प्रदीप कुमार,विजय नेगी,अंकित कुमार,योगेन्द्र सिंह,बलवन्त सिंह,हसंलवीर,उत्तम सिंह,दशरथ सिंह और हरिप्रकाश को अलग- अलग थानों से कोतवाली नगर भेजा गया है।पूजा शर्मा का भी रानीपुर से कोतवाली नगर स्थानांतरण किया गया है।वहीं विरेन्द्र सिंह चौहान,सुबोध शर्मा और रणवीर सिंह को कनखल भेजा गया है।अनीता थापा का कोतवाली नगर से कनखल तबादला किया गया है।गजेन्द्र प्रसाद,राजेन्द्र सिंह रौतेला,कृष्ण कुमार और दीपक चौहान को श्यामपुर भेजा गया है।राकेश सिंह नेगी,तेजेन्द्र सिंह,राजेन्द्र सिंह नेगी,रणजीत सिंह और अंजिता पंवार को रानीपुर में तैनाती दी गई है।प्रदीप सिंह नेगी,अजय सिंह पंवार,गोपाल सिंह,सुरेन्द्र सिंह तोमर,सौरभ सिंह,सचिन कुमार और खजान सिंह चौहान को सिडकुल भेजा गया है।सुशील कुमार,सतेन्द्र रावत,राहुल धनिक,सुमित,विनोद रावत,उम्मेद सिंह,मनोज असवाल,अरविन्द नेगी,प्रदीप सिंह,शीशपाल राणा और ब्रजमोहन सिंह को ज्वालापुर भेजा गया है।नवीन चन्द्र,फुरकान अहमद,विक्रम सिंह,संजय कुमार,अजय,सुनील चौहान और हिमांशु पंत को बहादराबाद में तैनाती मिली है।विवेकानन्द,बारु सिंह तोमर,सुनील दत्त,बलवीर सिंह और पूनम को रुड़की भेजा गया है।सिद्धार्थ कुमार और विकास थापा को गंगनहर,हरिओम और अरविन्द चन्देल को भगवानपुर,शाह आलम और विकास त्यागी को कलियर तथा शूरवीर को बुग्गावाला भेजा गया है।डोडी सिंह चौहान और संजय कुमार का लक्सर तबादला किया गया है।मनीष कुमार,नसीबुद्दीन और नरेन्द्र सिंह राणा को पथरी भेजा गया है।नाजिम,महेन्द्र सिंह और महेन्द्र सिंह को खानपुर में तैनाती दी गई है, जबकि कविता बहुगुणा का भी रुड़की से खानपुर स्थानांतरण किया गया है।मौ.आबिद,तनवीर अली और सौरभ नौटियाल को मंगलौर भेजा गया है।राजेश सेमल्टी,जितेन्द्र कुमार और परम सिंह को झबरेड़ा में नई तैनाती दी गई है।एसएसपी के इस आदेश के बाद स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हमें सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए- रविकांत मलिक