Ticker

6/recent/ticker-posts

खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में चलाया चैकिंग अभियान,सैंपल भरे

 खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में चलाया चैकिंग अभियान,सैंपल भरे

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा),खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।निरीक्षण अभियान के दौरान नई बस्ती भीमगोड़ा में स्थित फार्म श्याम फ्लोर मिल से सरसों के तेल का एक नमूना जांच हेतु लिया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सिंहद्वार कनखल स्थित एक प्रतिष्ठान मै.राधा कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी से भी सरसों के तेल का एक नमूना जांच हेतु लिया।इसके अतिरिक्त रेलवे रोड निकट हिमालय डिपो की एक फार्म मै.सिद्धमति इंटरप्राइजेज एलएलपी(क्रीमी सिंह) का निरीक्षण कर आइसक्रीम का एक नमूना लिया।निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं से खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्टपेयजल की जांच रिपोर्ट,पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख तथा कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर उक्त प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-55 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने जनपद में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री तथा भ्रामक विज्ञापनों पर ज्वालापुर स्थित ब्लिंकिट  के स्टोर तथा हिसार हरियाणा स्थित बिनिर्माता कंपनी मै.श्रीराम बेवरेजेज के विरुद्ध लगातार अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व),हरिद्वार के न्यायालय  में वाद दर्ज किया गया है।जिसमें अधिकतम 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का भी प्रावधान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम