Ticker

6/recent/ticker-posts

गुकाविवि ने 13वें नेशनल कन्वेंशन में डिग्री लेवल पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान किया हासिल

 गुकाविवि ने 13वें नेशनल कन्वेंशन में डिग्री लेवल पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान किया हासिल

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लखनऊ में आयोजित फार्मा विजन के 13वें नेशनल कन्वेंशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्विज प्रतियोगिता और डिग्री लेवल पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान हासिल किया।राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देशभर से करीब 800 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में देशभर की 135 टीमों ने प्रतिभाग किया।

दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विजेता टीम में आदर्श तिवारी,आशीष राजपूत और अभिषेक सोम शामिल रहे। वहीं,डिग्री लेवल पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में भी विश्वविद्यालय के आदर्श तिवारी एवं आशीष राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।एक ही राष्ट्रीय मंच पर दो अलग- अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया।कन्वेंशन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,विधायक पवन सिंह चौहान,राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी सहित फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े अनेक विशेषज्ञ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।डॉ.राहुल सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की पांच सदस्यीय टीम ने कन्वेंशन में प्रतिभाग किया।टीम में केशव कुमार,सक्षम सैनी,आशीष राजपूत,आदर्श तिवारी और अभिषेक सोम शामिल रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार,वित्ताधिकारी वी.के.सिंह,विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो सत्येन्द्र राजपूत ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा,परिश्रम और फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों को दर्शाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम