Ticker

6/recent/ticker-posts

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

 नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-यू.पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल आर. के. माही, सेना मेडल के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत वी.डी.के.एम. जंदेड़ा में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में विद्यालय के प्रबंधक, सूबेदार आर. के. भारती, जीसीआई मनीषा प्रजापत तथा 40 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से कैडेट्स ने ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कैडेट्स ने रैली के दौरान विभिन्न नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता संबंधी नारों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे का सेवन न करने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स ने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया।इस जागरूकता रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शिव विहार श्मशान घाट में चला स्वच्छता अभियान एवं होगा कायाकल्प।