प्रदेशीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल बना उपविजेता
सहारनपुर के मुक्केबाजों ने जीते 8 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर मंडल को उपविजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितंबर 2026 तक केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम, लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सहारनपुर आने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा और दमदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए 8 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 21 पदक अपने नाम किए।स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में -46 किग्रा वर्ग में विशुपाल, 50-52 किग्रा में अर्पित आर्य, 54-57 किग्रा में आयुष राणा, 63-66 किग्रा में आयुष प्रताप, 66-70 किग्रा में अंगद, 60-63 किग्रा में अनिक बाबरा, 64-69 किग्रा में प्रिन्स शर्मा तथा 46-49 किग्रा में आर्यन कुमार शामिल रहे।
वहीं 42-44 किग्रा वर्ग में अभिनव, 38-40 किग्रा में प्रीत चौधरी, 81-91 किग्रा में अर्जुन सिंह तथा +91 किग्रा वर्ग में लक्ष्य ने रजत पदक हासिल किया।
कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में 34-36 किग्रा में नैतिक कुमार, 36-38 किग्रा में रूद्र प्रताप, 48-50 किग्रा में अलंस, 46-48 किग्रा में आयुष, 48-50 किग्रा में आयुष आर्य, 57-60 किग्रा में शिवांश, 52-56 किग्रा में अनुसूर्या, 56-60 किग्रा में जय कुमार ग्रो तथा 49-52 किग्रा में आदित्य कटारिया शामिल रहे।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने विद्यालय और सहारनपुर मंडल का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।खिलाड़ियों की सफलता पर प्रवीण चौधरी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, संदीप कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य खेल प्रेमियों एवं प्रशिक्षकों ने भी बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ