Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर में वृहद स्तर पर चल रहा एंटी रेबीज अभियान

 सहारनपुर में वृहद स्तर पर चल रहा एंटी रेबीज अभियान 

-52 वार्डों को कवर कर 35,000 कुत्तों का किया जा चुका है एंटी रेबीज टीकाकरण 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारत सरकार के वर्ष 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य के क्रम में नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में सहारनपुर नगर निगम द्वारा अब तक 52 वार्डों को पूरी तरह से कवर करते हुए लगभग 35,000 श्वानों (आवारा कुत्तों) का एंटी रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है।

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा ने नगर निगम की ऐतिहासिक और अनुकरणीय पहल की जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सहारनपुर प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम बन गया है, जिसने इतने वृहद् स्तर पर एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान का संचालन किया है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि निगम ने 300 दिन में सभी 70 वार्ड पूरे करने का लक्ष्य रखा था जिसमें से अब तक 52 वार्ड कवर किये जा चुके हैं।उल्लेखनीय है कि इस महा-अभियान की शुरुआत गत 9 जनवरी 2026 को महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा की गई थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महानगर को रेबीज मुक्त बनाना और नागरिकों को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है। जिला पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने महानगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितैषी और सुरक्षात्मक अभियान में नगर निगम का सहयोग करें, ताकि निर्धारित समय-सीमा, वर्ष 2030 से पहले ही सहारनपुर को पूर्णतः रेबीज मुक्त एवं सुरक्षित क्षेत्र बनाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शिव विहार श्मशान घाट में चला स्वच्छता अभियान एवं होगा कायाकल्प।