हरिद्वार में जल संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ों की कार्ययोजनाओं को मंजूरी
63 रिचार्ज शाफ्ट, 06 तालाबों के निर्माण-पुनरोद्धार सहित वृक्षारोपण कार्यों पर जोर
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-राज्य सरकार द्वारा संचालित जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत स्प्रिंग एवं रिवर रेजुवेनेशन अथॉरिटी की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के उपाध्यक्ष डॉ.ललित नारायण मिश्र ने की।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विकासखंडों द्वारा जल संरक्षण से संबंधित कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गईं।विकासखंड भगवानपुर ने 181.65लाख रुपये,बहादराबाद ने 95.08लाख रुपये,लक्सर ने 36.98लाख रुपये, रुड़की ने 70.65लाख रुपये तथा नारसन ने 65.15लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की।इन योजनाओं में तालाब निर्माण एवं पुनरोद्धार,रिचार्ज पिट निर्माण,वृक्षारोपण सहित जल संरक्षण के विभिन्न कार्य शामिल हैं।लघु सिंचाई विभाग,हरिद्वार द्वारा भूजल संरक्षण के लिए 63रिचार्ज शाफ्ट के निर्माण हेतु 331.15लाख रुपये तथा 06तालाबों के निर्माण/पुनरोद्धार हेतु 197.40 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई।विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजनाओं को ै।त्त्। की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने ‘एक जनपद,एक नदी’अभियान के अंतर्गत पथरी रौ से संबंधित कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक में सदस्य सचिव/नोडल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता,लघु सिंचाई खण्ड हरिद्वार भरत राम सहित संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ