श्री रामलीला कमेटी ने हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-श्री रामलीला कमेटी द्वारा हर्षोल्लास से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर श्रीरामलीला भवन में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजायी गयी।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय पर्व और परंपराएं नई पीढ़ी को अपने धर्म,संस्कृति और संस्कारों से जोड़ती है।श्री रामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष सुनील भसीन व मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्म और उसके फल का नियम समझाया है।श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा तथा महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम,मित्रता,सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंत्री एवं प्रवक्ता डा.संदीप कपूर ने किया।इस दौरान विकास तिवारी,अनिरुद्ध भाटी,सूरज शर्मा भी मौजूद रहे। दादा गुरु भगवत शर्मा,पवन शर्मा,ऋषभ मल्होत्रा,राहुल वशिष्ठ,रविकांत,अंजना चड्ढा,रविंद्र अग्रवाल,कन्हैया खेवड़िया,मनोज सहगल ने अतिथियों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ