Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

 महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की घटनाओं को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश है।हाल ही में दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने बैठक कर पत्रकारों के हितों और सुरक्षा की आवाज उठाते हुए पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग की है।साथ ही महिला पत्रकारों के साथ मारपीट के दोषियों के खिलाफ कड़ी एवं निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की।

मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने सच्चाई रखने का कार्य करते हैं।समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट अथवा अभद्र व्यवहार की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों के साथ हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाना चाहिए।जिला प्रेस क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि पत्रकारों के साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपना कार्य करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना जरूरी है।बैठक में नदीम सलमानी ,मनोज कश्यप,सनोज कश्यप,राकेश वर्मा,मुस्कान राजपूत,सद्दाम हुसैन,मुमताज आलम,मोहन राजा,उपासना तेश्वर,मनव्वर कुरैशी,नरेश सेमवाल,फुरकान अंसारी,पूजा शर्मा,कमल शर्मा,शिप्रा अग्रवाल,गणेश भट्ट,सचिन अग्रवाल,नौशाद खान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हमें सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए- रविकांत मलिक