Ticker

6/recent/ticker-posts

खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएसटी विभाग को सभी व्यापारियों पर समान नियम लागू करने चाहिए-विपिन गुप्ता

 खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएसटी विभाग को सभी व्यापारियों पर समान नियम लागू करने चाहिए-विपिन गुप्ता

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

ज्वालापुर। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।विशेष रूप से खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जीएसटी विभाग की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों ने अपनी चिंता एवं नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई मुख्य रूप से मध्यम एवं बड़े व्यापारियों तक सीमित रह जाती है,जबकि शहर में बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानों के माध्यम से खाद्य सामग्री का विक्रय किया जा रहा है।खाद्य सुरक्षा विभाग को अस्थाई खाद्य विक्रेताओं की भी जांच करना चाहिए।कहा कि जिन व्यापारियों पर जीएसटी कानून के अंतर्गत पंजीकरण एवं कर दायित्व लागू होते हैं,उनके मामलों में नियमों का निष्पक्ष एवं समान रूप से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।बैठक में व्यापारियों ने मांग की कि जो व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत नही है और जिनकी वास्तविक बिक्री जीएसटी के दायरे में आती है।उनकी भी नियमानुसार जांच की जाए।व्यापारियों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा का विषय सीधे आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा है,इसलिए खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रत्येक व्यवसायी चाहे वह बड़ा प्रतिष्ठान हो,मध्यम व्यापारी हो अथवा अस्थायी विक्रेता सभी पर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित नियम समान रूप से लागू होने चाहिए।बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जीएसटी विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।बैठक में व्यापार मंडल महामंत्री विक्की तनेजा,शहर व्यापार मंडल के संरक्षक प्रवीण कुमार,रवि ढींगरा,श्रीराम चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा ,महामंत्री ओम पाहवा,नारायण आहूजा,ओम प्रकाश विरमानी,मोहन कुमार,रवि पाहवा,वाशिष मेहता,आलोक अरोड़ा,दीपक शर्मा,सुभाष तनेजा,राजीव कुमार,सुशील विरमानी,श्याम कोचर,तुषार गाबा,मगन बंसल,नटराज अरोड़ा,प्रमोद तनेजा,डा.पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हमें सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए- रविकांत मलिक