कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रोशनाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका और जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर गिरफ्तारी एवं कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने और देश की जनता के साथ धोखा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए।श्रमिक नेता राजवीर चौहान एवं महेश प्रताप राणा ने कहा कि वोट जनता का अधिकार है।लेकिन जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं प्रदीप चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूर्व से ही इस मुद्दे को उठा रहे थे।मुख्य चुनाव आयुक्त एकतरफा काम कर रहे हैं और जनता के विश्वास को चोट पहुंचाई गई है।अब देश की जनता सच जान चुकी है।इसलिए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।विधायक रवि बहादुर एवं पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा,रवीश भटीजा एवं ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा और राजीव चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट चोरी की घटना शर्मसार करने वाली है।संवैधानिक पदों का दुरूपयोग किया जा रहा है। भाजपा सत्ता के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ताक पर रख रही है।प्रदर्शन में वीरेंद्र रावत, जसवंत सैनी,मनोज धनगर,तेलूराम प्रधान,राकेश राजपूत,सीपी सिंह,राहुल शर्मा,राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील चौहान,पूनम भगत,संजय सैनी,सुरेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ