आचार्य प्रमोद कृष्णम् को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराए सरकार-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने सरकार से कल्कि पीठाधीश्वर जगतगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों को धमकी दिए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज को जान से मारने की धमकी दी गयी है। जो कि बहुत ही गंभीर बात है।सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम विद्वान और सम्मानित संत हैं।पूरे देश में उनके लाखों अनुयायी हैं।कुछ शरारती तत्व उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं।संत समाज और सनातन जगत आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।शरारती और असामाजिक तत्वों की किसी भी मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को आचार्य प्रमोद कृष्णम को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए और धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।जिससे फिर से कोई सनातन और संतों धमकाने का दुस्साहस ना कर सके
0 टिप्पणियाँ