Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में दर्ज 65शिकायतों में से 32 का मौके पर समाधान,

 जनसुनवाई में दर्ज 65शिकायतों में से 32 का मौके पर समाधान,

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी-डी.एम

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 65शिकायतों में से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई में राजस्व,भूमि विवाद, विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई में ज्ञानलोक कॉलोनी गली नंबर 10 के निवासियों ने कॉलोनी के बगल में काटी गई कालोनी गगोडिया एसोसिएशन के द्वारा अपनी कॉलोनी की उचित जल निकासी न देकर ,उनके घरों के पीछे छोड़ दिया है,जिस कारण घरों में गंदा पानी भर जाता है,इस समस्या को जल्द निस्तारण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है,संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समाधान करना सुनिश्चित करे।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए शिकायतकर्ता से भी दूरभाष से वार्ता करे तथा समस्या के समाधान के लिए स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता से स्वयं  मिलकर उनकी समस्या का समाधान तत्परता से जाना सुनिश्चित करे।36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है,उनका निराकरण तत्परता से सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1पर 259 शिकायतें तथा एल 2 पर 97 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,एसीएमओ डॉ.अनिल वर्मा,लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम