Ticker

6/recent/ticker-posts

23 अक्टूबर को सहारनपुर में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित....

 23 अक्टूबर को सहारनपुर में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित....

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने जनपद में अवकाश घोषित किया है।
ज़िलाधिकारी सहारनपुर के निर्देश पर ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी और ज़िला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। आदेश संख्या निर्वाचन/7146-7155 /2026-27 दिनांक 22/10/2026 के अनुसार जनपद सहारनपुर में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 23 अक्टूबर 2026 को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।आदेश में कहा गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ज़िला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त विज्ञप्ति को दैनिक समाचार पत्रों तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में निःशुल्क प्रकाशित कराना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मतदान से वंचित न किया जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी