सत्संग में बहती है प्रेम की अमृतधार-राजकुमार दास ब्रह्मचारी
रिपोर्ट एसडी गौतम
छुटमलपुर-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दी उन शुक्रताल के तत्वाधान में सतगुरु रविदास आश्रम चमारीखेड़ा में मासिक सत्संग का आयोजन किया गया।
आश्रम व्यवस्थापक महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रेम से सभी प्रकार की नफरत दूर हो जाती है और प्रेम सब दुखों की दवाई है और गुरुजी के सत्संग में प्रेम की अमृतधार बरसती है। उन्होंने सभी से समस्त आश्रमों में सहयोग देने, नशा से दूर होने तथा द्वेष छोड़कर आपसी प्रेम करने की बात कहते हुए आगामी 27 अक्टूबर 2026 को गुरु गद्दी उन जिला शामली में आयोजित संत समागम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू व एड. सतेन्द्र गौतम ने भी विचार रखे। संचालन मास्टर विलिन कुमार ने किया। इस दौरान मोहरदास, सतीश दास, मांगेराम बर्मन, ईसमदास, नीटू रविदासिया, परविन्द्र रविदासिया, पुष्पेंद्र रविदासिया, राजपाल सिंह, प्रताप दास, सुजीत कुमार, डॉ. विश्वास कुमार, अमित कुंबले, पाल ठेकेदार, चंद्रभान, अनिल दास, भागमल प्रधान व नानू ठेकेदार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ