Ticker

6/recent/ticker-posts

गांव अम्बौली निवासी वीरांगना चौहान ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

गांव अम्बौली निवासी वीरांगना चौहान ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन 

रिपोर्ट डॉ.ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान- तहसील क्षेत्र के गांव अम्बौली निवासी वीरांगना चौहान ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

वीरांगना चौहान की सफलता पर ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।वीरांगना चौहान ने कहा कि मैंने हमेशा से देश और देशवासियों की सेवा करने का सपना देखा है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी परिजन और गुरुओं को देते हुए कहा कि सभी के आशीर्वाद से यह सफलता मिली है।अजय कुमार, विकास चौधरी, कुँवरपाल सिंह,चंद्रपाल सिंह,विजयपाल सिंह,संजय,कुशलपाल सिंह ने सामान्य श्रेणी में ऑल इंडिया 13 वीं रैंक लाकर वीरांगना चौहान परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का क्रमिक धरना तीसरे दिन भी जारी