शिक्षक अमित कुमार चौधरी को शिक्षा गौरव विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया
खेल, योग और स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मिला सम्मान
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- शिक्षा के साथ-साथ खेल, योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सहारनपुर के पीजीटी शारीरिक शिक्षा एवं योग, अमित कुमार चौधरी को शिक्षा गौरव विभूषण अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।
आईआईटी रुड़की सहारनपुर कैंपस के ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में आराध्या-एक एहसास फाउंडेशन, मेरठ की ओर से मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं देवभूमि यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड के सहयोग से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भारतीय फिल्म अभिनेत्री विनीता मलिक ने अमित कुमार चौधरी समेत अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया।अमित कुमार चौधरी को विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने, योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र संख्या AEEF-2026/092 के साथ शिक्षा गौरव विभूषण अवार्ड-2026 प्रदान किया गया।सम्मान प्राप्त होने पर अमित कुमार चौधरी ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल, योग और शारीरिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ