Ticker

6/recent/ticker-posts

खेकड़ा में हेवल्स के नए ‘अडोनिया वेव गीजर’ की हुई लॉन्चिंग, वॉयस कंट्रोल समेत कई आधुनिक खूबियों से लैस है यह गीजर

 खेकड़ा में हेवल्स के नए ‘अडोनिया वेव गीजर’ की हुई लॉन्चिंग, वॉयस कंट्रोल समेत कई आधुनिक खूबियों से लैस है यह गीजर

रिपोर्ट विवेक जैन 

बागपत-खेकड़ा नगर के जैन कॉलेज रोड पर केनरा बैंक के सामने स्थित जय मां पदमावती हेवल्स ग्लैक्सी शोरूम पर गुरुवार को हेवल्स कम्पनी के नए प्रोडक्ट ‘अडोनिया वेव गीजर’ की लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गीजर की आकृति में बने केक को काटा और एक दूसरे का मुहं मीठा कराकर नये प्रोडक्ट की खुशियों को एक दूसरे के साथ साझा किया। कार्यक्रम में हेवल्स कम्पनी के एरिया सेल्स मैनेजर (एएसएम) पंकज वशिष्ट की उपस्थिति में नए गीजर की खूबियों और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शोरूम संचालक नरेश कुमार जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हेवल्स कम्पनी के एरिया मैनेजर पंकज वशिष्ट ने बताया कि वह कम्पनी के वाटर हीटर डिवीजन का कार्य देखते हैं। उन्होंने नए अडोनिया वेव गीजर की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह आधुनिक तकनीक से लैस गीजर है, जिसमें वॉयस कंट्रोल सहित कई सुविधाएं दी गई हैं। पंकज वशिष्ट ने बताया कि अडोनिया वेव गीजर की प्रमुख विशेषता इसका वॉयस कंट्रोल सिस्टम है। इसे संचालित करने के लिए वाई-फाई या किसी नेटवर्क की आवश्यकता नहीं होती। उपभोक्ता केवल वॉयस कमांड देकर गीजर को चालू और बंद करने के साथ ही पानी का तापमान भी नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘हैलो हेवल्स, टर्न ऑन गीजर’ बोलने पर गीजर चालू हो जाएगा। वहीं, ‘हैलो हेवल्स, हाई टेम्प्रेचर’ कमांड देने पर पानी का तापमान 75 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है। इसी तरह ‘मिड टेम्प्रेचर’ और ‘लो टेम्प्रेचर’ कमांड से तापमान को मध्यम या कम किया जा सकता है। ‘हैलो हेवल्स, टर्न ऑफ’ बोलने पर गीजर स्वतः बंद हो जाएगा। नए गीजर की एक अन्य खासियत इसका तापमान दर्शाने वाला एलईडी इंडिकेटर है। गीजर में पानी के चारों ओर एक एलईडी सर्किल दिया गया है, जिसकी लाइट पानी के तापमान के अनुसार अपने आप रंग बदलती है। पानी का तापमान सामान्य अवस्था में होने पर नीली लाइट जलती है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर यह लाइट गुलाबी हो जाती है, जबकि 75 डिग्री सेल्सियस पर लाइट लाल रंग की हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को पानी के तापमान का संकेत आसानी से मिल जाता है। पंकज वशिष्ट ने बताया कि अडोनिया वेव गीजर में सुरक्षा और टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए कई विशेषताएं दी गई हैं। उनके अनुसार, बिजली के करंट से जुड़ी गड़बड़ी का पता चलने पर गीजर की बिजली आपूर्ति स्वत बंद हो जाती है। इसके टैंक पर सात वर्ष की वारंटी दी गई है। टैंक को जंग से बचाने और हाई प्रेशर में लीकेज की समस्या को रोकने के लिए भी विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि गीजर के हीटिंग एलिमेंट पर कांच की परत चढ़ाई गई है, जिससे उसकी सुरक्षा और टिकाऊपन में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें हैवी-ड्यूटी एनोड रॉड दी गई है, जिसे प्रीमियम गीजर की विशेषताओं में शामिल किया जाता है। जय मां पदमावती हेवल्स ग्लैक्सी के प्रोपराइटर नरेश कुमार जैन ने कहा कि हेवल्स विश्व की जानी-मानी कम्पनियों में शामिल है और इसके उत्पाद अपनी गुणवत्ता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके शोरूम पर हेवल्स कम्पनी के सभी प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं। नए अडोनिया वेव गीजर की लॉन्चिंग के अवसर पर जय मां पदमावती हेवल्स ग्लैक्सी के प्रोपराइटर नरेश कुमार जैन (बलबीर सिंह जैन परिवार), आशीष जैन, अर्पित जैन, विक्रांत रावत (एएसएम), सार्थक (एएसएम), महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, डॉक्टर दीपक धामा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मतदान से वंचित न किया जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी