यूट्यूब सितारे राज ग्रोवर का ‘राइज एंड फॉल’ में चयन, सहारनपुर का बढ़ाया गौरव...
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सहारनपुर के युवा यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर राज ग्रोवर का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के लिए चयन हुआ है। अमेजन प्राइम और मैक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहे इस शो की मेजबानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं। शो का प्रसारण 26 सितंबर 2026 से शुरू हुआ है।
राज ग्रोवर आईएमए परिवार से जुड़े डॉ. महेश ग्रोवर के पुत्र हैं। राज ग्रोवर के यूट्यूब पर करीब 1.55 करोड़ सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर करीब 25 लाख फॉलोवर्स हैं। उन्होंने महज 13 वर्ष की उम्र में कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत की थी। परिवार में पिता और बहन के डॉक्टर होने के बावजूद राज ने कंटेंट क्रिएशन को अपना करियर चुना और लगातार मेहनत एवं लगन से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाई। परिवार के साथ देखे जाने वाले मनोरंजक कंटेंट के माध्यम से राज ग्रोवर को देशभर में पहचान मिली। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें फोर्ब्स मैगजीन द्वारा दो बार सूचीबद्ध किया जा चुका है।एक बार उन्हें देशभर में तीसरा और दूसरी बार सातवां स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा राज ग्रोवर को प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। राज के ‘राइज एंड फॉल’ में पहुंचने से सहारनपुर के लोगों में भी उत्साह है। आईएमए परिवार ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए लोगों से अपील की है कि वे राज ग्रोवर को शो में आगे बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अपना वोट दें।
0 टिप्पणियाँ