वार्डो में शिविर लगाकर दी जायेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला तथा नवयुग पार्क नुमाइश कैम्प में प्रातः दस बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा शिविर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहर के विभिन्न वार्डो में शिविर आयोजित कर लोगों को जनहित व जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना और समाज के अंतिम पायदान तक सहायता पहुंचाना है। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वार्डो में लगाये जाने वाले शिविरों में पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन व छात्रवृत्ति तथा गृहकर-जलकर की एकमुश्त समाधान योजना आदि के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से प्रेरणा लेते हुए समाज के आखरी पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 06 अक्तूबर को जोन एक के वार्ड 35 अग्रवाल धर्मशाला में तथा वार्ड 42 नवयुग पार्क नुमाइश कैम्प में प्रातः दस बजे से दोपहर तीन बजे तक शिविर लगाया जायेगा। इसी कड़ी में 08 अक्तूबर को जोन दो के वार्ड 40 में सुभाष नगर मंदिर पार्क में, जोन दो के ही वार्ड 50 में जोनल कार्यालय नगर निगम हकीकत नगर में तथा जोन तीन के वार्ड 14 सेंट मेरी स्कूल, शारदा नगर में प्रातः दस बजे से तीन बजे तक शिविर लगाये जायेंगे।अपर नगरायुक्त ने बताया कि 09 अक्तूबर को भी जोन दो के वार्ड 40 सुभाष नगर मंदिर पार्क में, जोन दो के ही वार्ड 50 जोनल कार्यालय नगर निगम हकीकत नगर तथा जोन तीन के वार्ड 14 सेंट मेरी स्कूल, शारदा नगर में प्रातः दस बजे से तीन बजे तक शिविर लगाये जायेंगे।
0 टिप्पणियाँ