Ticker

6/recent/ticker-posts

एक-दूसरे को समझने जानने का अवसर देते हैं सांस्कृतिक आयोजन+ जसवंत सैनी

एक-दूसरे को समझने जानने का अवसर देते हैं सांस्कृतिक आयोजन+ जसवंत सैनी

मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘एक शाम पूर्वांचल के नाम’ का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा ‘एक शाम पूर्वांचल के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, मेला अयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, मेला संयोजक संजय सैनी, सह संयोजक ज्योति अग्रवाल व दल नेता राजेंद्र कोहली,पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, नगर महामंत्री किशोर शर्मा, कार्यक्रम संयोजक व पार्षद शिव मंगल सिंह के अतिरिक्त पूर्वांचल महासभा के ठा. अशोक सिंह, राममूरत यादव, रामाशीष यादव व विनोद मांझी आदि ने दीप प्रज्वलित कर तथा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम में पूर्वांचली गीतों के गायकों भोला पाण्डेय व प्रीति के अलावा मयूरी ने अपने नृत्य और गाीतों से देर तक समां बांधे रखा। भोजपुरी गीत,‘‘गोरी तेरी चुनरी बा लाल लाल रे........’’,लोकगीत ‘‘बाली उमरिया में ब्याह के आयी........’’, तथा फिल्मी गीत ‘‘डम-डम डिगा-डिगा, मौसम भीगा-भीगा....’’ तथा ‘‘तेरे नाम का दीवाना, तेरे घर को ढूंढ़ता है.....’’, आदि गीतों पर लोग देर तक झूमते रहे। यहां तक कि भाजपा नेत्री सरोज शर्मा व सपना ठाकुर ने भी गायिका प्रीति के साथ नृत्य किया। करन चौहान के डांस ने भी वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने ‘छटी मैया की जय’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों के बीच पूर्वांचल समाज को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल के लोग साहसी होते है और अपनी बात मनवाना जानते हैं। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की विशेषता है। एक विशेषता भारत की ये भी है कि दुनिया की समस्त ऋतुएं और भाषाएं भारत में है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सभी भाषा-भाषिओं को एक दूसरे को समझने और जानने का अवसर मिलता है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों का जीवन गंगा के जल की तरह है, जहां पहुंच जाता है वहां मंगल ही मंगल हो जाता है। उन्होंने कहा कि लिट्टी चोखा हो या ठेकुआ की मिठास पूर्वांचल के साथ चलती है। उन्होंने पूर्वांचल समाज से कहा कि जो मिठास आप लेकर आये थे वह जिंदा रहनी चाहिए। उन्होंने पूर्वांचल समाज से आह्वान किया कि सब संस्कृतियों को साथ लेकर प्रधानमंत्री मोदी जिस दिशा में चल रहे है हमें उस दिशा की ओर चलना है। 
नगर विधायक राजीव गुंबर ने पूर्वांचल की माटी को प्रणाम करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्वांचल से काफी कुछ सीखा है। पूर्वांचल के लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया है। पूर्वांचल के लोग बहुत सरल होते है, उनके मन में कोई छल कपट नहीं होता। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग आज भी अपनी संस्कृति और विरासत को बचाए हुए हैं। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा कि हम उस माला के मोती है जिनसे यह सारा भारत बनता है। हमारी यह संस्कृति मजबूत होगी तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इससे पूर्व पूर्वांचल के महासभा के भूपेंद्र, पी एन मधुकर, जयपाल, राजा यादव, राजा ठाकुर,रामसकल यादव, ठा. बसंत सिंह, राजीव सिंह, हेमंत यादव, कदम प्रधान, दानिश, विनोद राय, अरविंद राणा व सोनू सिंह आदि ने सभी पार्षदों व अतिथियों को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्य कात्रियों का डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन