रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम-राज्यमंत्री जसवंत सैनी
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-क्षेत्र के गांव शेरपुर में आयोजित रामलीला का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने फीता काटकर किया।
जसवंत सैनी ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।हमें भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए।मर्यादाओं का पालन करना चाहिए और सबके मंगल की कामना करनी चाहिए।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम ने धर्म का मार्ग दिखाया और रिश्तों को निभाना भी सिखाया।भगवान श्री राम ने वनवास स्वीकार कर त्याग करना भी सिखाया।हमें हर समय भगवान को याद रखना चाहिए।कार्यक्रम में कृष्णचंद सैनी, प्रमोद कौशिक,दीपक सैनी, रामलीला समिति के प्रधान प्रवीण सैनी नोनू सहित अनेक लोग मौजूद रहे। समिति के कोषाध्यक्ष रजनीश सैनी, सचिव भूषण सैनी, अतुल आर्य, विनय सैनी, रमेश सैनी, नरेश शर्मा, संदीप प्रजापति, विक्रम सैनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश सैनी, मलखान सिंह, रमेश शर्मा और जबर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ