भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के किसानों ने पुलिस एक ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौंपा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-क्षेत्र में बढ़ते अपराध असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ व नशाखोरी खिलाफ तुरन्त कार्यवाही कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के किसानों ने पुलिस लाइन पहुंच एक ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौंपा
ज्ञापन के माध्यम से कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि देवबन्द शहर में शराब की बिक्री घडल्ले से चल रही है। कुछ लोग गली मौहल्लो में कच्ची शराब इन्जेक्शन लगाकर तैयार कर रहे हैं। जो गरीब मजदूर किसान के बच्चो को नशे की लत की ओर ले जा रही है। जिससे धन व स्वास्थ्य की भारी हानि हो रही है।कई मौहल्लो में सटटे की खाईबाडी का धन्धा जोरो फलीभूत हो रहा है जिस पर प्रशासन की कोई कड़ी कार्यवाही नहीं हो रहीं है। जिस पर तुरन्त रोक लगायी जानी अति आवश्यक है।स्मैक खुलेआम बेची जा रही है उक्त कार्य में बहुत गैंग सक्रिय है जो इस काम को मोटे मुनाफा लेकर अंजाम दे रहा है जिसकी लत से नौजवान प्रभावित हो रहे है।कई गलियों असामाजिक तत्व रात के समय खुले आम स्मैक, शराब व गांजे का सेवन निडर होकर करते है जिससे कोई भी हादशा देवबन्द शहर में घटित हो सकता है।शहर की सभी समस्याओ को ध्यान में रखते हुए रात के समय शहर में पुलिस गश्त बढाई जाये तथा इस प्रकार के असामाजिक तत्वों पर कडी कानूनी कार्यवाही की जायें।भारतीय किसान यानियन (संघर्ष मोर्चा) आपसे शहर की समस्यों का समाधान कराने की मांग करता है ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रूबी त्यागी,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शर्मा,इरशाद पहलवान,विपिन कुमार सैनी, सुशील कुमार,मोहम्मद साहिब ,हसीन,सलमान आलम ,फुरकान आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ