अधिवक्ताओ की समस्याओ को सरकार के सामने रख कर उनको हल कराने का काम किया जायेगा-श्री प्रमेद्र सिंह भाटी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा बार रूम में पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एमएलसी स्नातक मेरठ- सहारनपुर खंड निर्वाचन क्षेत्र श्री प्रमेद्र सिंह भाटी जी के पहुंचने पर अधिवक्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया!कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अभय सैनी एडवोकेट व संचालन महासचिव पालम राणा एडवोकेट ने किया
एमएलसी स्नातक प्रत्याशी प्रमेद्र सिंह भाटी ने कहा की अधिवक्ताओ को मौका मिला है की अपना प्रतिनिधि चुन कर विधान परिषद मे भेजा जाये और अधिवक्ताओ की समस्याओ की सरकार के सामने रख कर उनको हल कराने का काम किया जाये अधिवक्ताओ की काफ़ी पुरानी मांग एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, वरिष्ठ /युवा अधिवक्ताओ के कल्याणकारी योजनाओं को लाया जायेगा अधिवक्ताओ के लिए चैम्बर का निर्माण, हाई कोर्ट बैंच का निर्माण कराने जैसे अनेको मुद्दों को पूरा कराने का काम किया जायेगा अधिवक्ताओ ने कहा की अधिवक्ता समाज आप के साथ है व वोट देने का काम करेंगे अवसर पर सी ए प्रदीप भाटी प्रभारी, श्री चौ० रणधीर सिंह, श्री अशोक कुमार पुण्डीर,श्री सतेंद्र वर्मा,श्री ओमी पवार,श्री राजेन्द्र सिंह चौहान, श्री राकेश वर्मा श्री अमरीश पुण्डीर उर्फ लाला भाई, श्री शीशपाल सिंह पुण्डीर, श्री सिद्धार्थ शंकर त्यागी, श्री विपिन ग़ुज्जर , श्री राशिद जमील, श्री जयवीर सिंह पुण्डीर, श्री संदीप चौधरी , श्री आदित्य अंगीरस, श्री शाह आलम, श्री संजय वर्मा, श्री सतीश चौधरी , श्री बिजेंद्र चौहान , श्री शाहजमा , श्री रौनक अली, श्री राकेश त्यागी, श्री अरुण चौधरी, श्री जयवीर सिंह, श्री धर्मेन्द्र, श्री जमाल साबरी,श्री राव शमीम,श्री अब्दुल रहमान,श्री ऐजाज,श्री सतीश चौधरी, श्री बाबूराम, श्री चौ० सतीश, रुमन लाम्बा,श्री कादिर राणा आदि काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ