ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल में जिला अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, सहारनपुर में सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहले मुकाबले में रेनबो स्कूल ने ज्ञान कलश स्कूल को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल ने महर्षि दयानंद स्कूल को 6-0 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल ने रेनबो स्कूल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।इस अवसर पर ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल के निदेशक सुभूही इफ्तिखार, संयुक्त निदेशक सैयद अमीर हमज़ा, प्रधानाचार्य अब्दुल बासित, यूनाइटेड फुटबॉल प्लेयर्स सोसाइटी के उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, एसोसिएशन के सचिव समीर खान, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी तथा उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल बशर, आदिल, मुर्सलीन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 टिप्पणियाँ