Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

 जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर तीन दिनों से चल रही जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न तहसीलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर रामपुर तहसील ने 330 अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 287 अंकों के साथ सहारनपुर सदर तहसील दूसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्ष देव स्वामी मुख्य अतिथि तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केके शर्मा, कुलभूषण जैन और प्रबंधक राजकुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में रामपुर मनिहारान तहसील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में नकुड़ तहसील के खिलाड़ी प्रथम रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में सहारनपुर तहसील ने बाजी मारी, वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में रामपुर तहसील ने प्रथम स्थान हासिल किया।इसी प्रकार अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में सहारनपुर सदर तहसील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रामपुर मनिहारान तहसील दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उपलब्धियों ने खेल मैदान पर उत्साह का माहौल बनाए रखा।
समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव चौधरी प्रवीण सिंह तथा प्रतियोगिता सचिव मुकेश राही ने पुरस्कार वितरण कराया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।समारोह में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, मोहन सिंह, दीपक गुप्ता, अनूप सिंह, अनिल कुमार, गौरव मिश्रा, विक्रम सिंह, सविता रानी, शालिनी, अंजू रानी, रीना, राजीव रंजन, शोभा चौधरी और सारिका जैन सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्पणा रोहिला ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रूही अंजुम ने किया तूफानी दौरा, परविंदर भाटी और नितिन तोमर के लिए मांगे वोट