निगम द्वारा विकसित विरासत काॅरीडोर का लोकार्पण
सहारनपुर। महानगर के तीन ऐतिहासिक स्थलों बाबालाल दास बाड़ा, फुलवारी आश्रम व दरगाह हाजी शाह के मुख्य मार्ग को नगर निगम द्वारा विरासत काॅरीडोर के रुप में विकसित कर गणतंत्र पर्व पर उसे लोक के लिए अर्पित कर दिया गया। लोकार्पण नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने रिबन काटकर किया। निगम के अन्य अधिकारी व शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विरासत काॅरीडोर में जहां बाबालाल दास घाट की साफ सफाई के साथ पेंट कर उसकी साज सज्जा की गयी है वहीं दरगाह हाजी शाह व फुलवारी आश्रम की दीवारों पर तिरंगा पेंट किया गया है। दीवारों पर इतिहास की झलक भी दर्शायी गयी है। इसके अलावा घाट व काॅरीडोर में इतिहास और उनका महत्व बताते बोर्ड भी लगाये गए हैं। घाट के निकट बिजली के खम्भों को पेंट कर उन पर तिरंगा स्ट्रीप्स भी लगायी गयी है। इसके अलावा अनेक स्थानों व घाट पर विरासत काॅरीडोर के ग्लो साइन भी लगाये गए हैं। शाम ढले जगमगाती तिरंगों लाइटो से काॅरीडोर व घाट क्षेत्र की छटा देखते ही बनती है।लोकार्पण करते हुए नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने कहा फुलवारी आश्रम आजादी आंदोलन के इतिहास का एक मुख्य पृष्ठ रहा है। जहां इसका सम्बंध शहीद-ए-आज़म सरदार भगतसिंह से रहा वहीं राष्ट्रपिता गांधी जी के आह्वान पर इस आश्रम में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा नमक बनाकर, नमक कानून तोड़ा गया। दूसरी तरफ परम तपस्वी बाबालाल दास और हाजी शाह कमाल की मित्रता ने सहारनपुर में कौमी एकता व सद्भाव की जो मशाल प्रज्जवलित की वह आज भी सभी वर्गो के बीच परस्पर भाई चारे के लिए शहर के लोगों का मार्ग प्रशस्त कर रही है लोकार्पण कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एस के तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डाॅ.संदीप मिश्रा, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, आलोक श्रीवास्तव, सुशील सिंघल, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, लेखा परीक्षक अजमैन, जेडएसओ राजीव चैधरी, मीडिया कंसल्टेंट डाॅ.वीरेन्द्र आज़म, जेई अनूप व हरिओम, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल, पूर्व पार्षद भूरासिंह प्रजापति, नंदकिशोर शर्मा व सईद सिद्दकी, फुलवारी अखाडे़ के खलीफा बाॅबी पहलवान तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल के वालंटियर्स सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट -अमान उल्ला खान
0 टिप्पणियाँ