Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जन्म दिवस मनाया गया

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जन्म दिवस मनाया गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का 138 वां जन्म दिवस डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में मनाया गया। इस अवसर पर राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की याद में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प भेट कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को उनके बारे में जानकारी दी। 

इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, शिव नन्दन, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप,जयेन्द्र कुमार, आदेश, पुनीत कुमार आर्य, आकाश कुमार, सुप्रिया रानी, बिटटू एवं स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पद्म पुरस्कार 2027 हेतु योग्य व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान