डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाए दांव पेंच
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर -डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया।
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के द्वारा खिलाड़ियों की फाईट करवाकर किया गया। जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने मुस्तकीम अंसारी, आदेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, प्रो. संदीप गुप्ता के साथ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी को पगड़ी व माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि अंशुमन चौधरी, क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा़, परवाह स्पोर्ट्स एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हैदर अली गुर्जर, पार्षद गौरव कपिल, डॉ. मनोज कुमार सिंधी, अनिल भाटी, शरद भार्गव, अभिषेक चौधरी, ईश्वरपाल मुखिया की उपस्थिति सम्माननीय रही ।जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता व सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि आयोजन अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, आयोजन सचिव आदेश कुमार और प्रतियोगिता संयोजक लाल धर्मेंद्र प्रताप के निर्देशन मे आयोजित हुई प्रतियोगिता के 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिका वर्ग के 33 किलोग्राम भार वर्ग में आस्था स्वर्ण, अनन्या रावल रजत, नित्या चौहान व अनन्या चौधरी ने कांस्य पदक। 36 किलोग्राम में इतिका स्वर्ण, परी रजत, राधिका व पलक ने कांस्य। 39 किलोग्राम में जयनित कोर स्वर्ण, गुनगुन रजत। 42 किलोग्राम में आरोही स्वर्ण, पूर्वी तोमर रजत, सानिया व आरवी त्यागी ने कांस्य। 46 किलोग्राम में भावना त्रिपुरी स्वर्ण, मुस्कान रजत, वैष्णवी ने कांस्य। 50 किलोग्राम में दिशालना चौधरी स्वर्ण। 54 किलोग्राम में आराध्य गर्ग स्वर्ण। 58 किलोग्राम में निहारिका स्वर्ण, सरिता रजत। 66 किलोग्राम में शगुन स्वर्ण। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग के 28 किलोग्राम में कन्हापाल स्वर्ण, तनिष्क रजत, यश व उत्तम कांस्य। 30 किलोग्राम मे आरव स्वर्ण, लक्ष्य रजत, वंश व वन सैनी कांस्य। 34 किलोग्राम में विवेक स्वर्ण, कृष्णा रजत, प्रत्यक्ष व प्रतीक सैनी कांस्य। 38 किलोग्राम मे काशी स्वर्ण, देवांश रजत। 42 किलोग्राम में आरव मलियान स्वर्ण, मयंक रजत, अक्षित व मोहित कांस्य। 46 किलोग्राम में हिमांशु स्वर्ण, संयम रजत, कार्तिक व अनंत कांस्य। 50 किलोग्राम में शकील स्वर्ण, श्रीधर रजत, काजिम व जुनेद कांस्य। 54 किलोग्राम में आकाश स्वर्ण, दिग्विजय रजत, यश व आर्यन कांस्य। 58 किलोग्राम में हंस मालियांन स्वर्ण, देवांश रजत, कार्तिक व हंस कांस्य। 62 किलोग्राम में समीर स्वर्ण, अक्षित रजत, योगी व दीपांशु ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। समाचार लिखे जाने तक 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता चल रही थी।प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका संदीप कुमार व प्रदीप कुमार के नेतृत्व मे यशनाम देव, मंथन कुमार, अमित कुमार, विष्णु चाहर, अनमता, अनन्या अग्रवाल, मो. शाकिर, मोईन मालिक के द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में मनोज प्रजापति, प्रवीन चौधरी, सोनवीर सिंह, नीरज राठी, अजय कुमार, अभिषेक चौधरी, तंजिम फातिमा, समीर खान, अश्वनी श्रीवास्तव समेत जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के कई पदाधिकारियों मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन मुस्तकीम अंसारी के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ