Ticker

6/recent/ticker-posts

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर कान्हा गौशाला में गो सेवक अनिल सैनी ने गौ माता की सेवा

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर कान्हा गौशाला में गो सेवक अनिल सैनी ने गौ माता की सेवा 

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-क्षेत्र के गांव नारायणपुर में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर कान्हा गौशाला में गो सेवक अनिल सैनी ने गौ माता की सेवा कर पुण्य अर्जित किया।

अनिल सैनी ने कहा कि हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं, इसी कारण से विवाह, गृह प्रवेश सहित सभी शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत इसी दिन मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन व्रत, पूजा, दान और सेवा करने से अक्षय पुण्य तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। गौशाला में गौ माता को हरा चारा एवं चौकर का भोग लगाया गया। इस दौरान भक्तों ने भी गौ सेवा में भागीदारी जताई। अनिल सैनी ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कर्म नहीं बल्कि मानवता, भारतीय संस्कृति और सद्भाव का सार है। जब समाज में गौ सेवा बढ़ेगी, तब करुणा और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग समय निकालकर कान्हा गौशाला नारायणपुर आएं और अपनी श्रद्धानुसार सहयोग कर गौ माता की सेवा में सहभागी बनें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती