राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में उधम सिंह ने जीता रजत पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान उधम सिंह ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर उधम सिंह को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
कुश्ती कोच आदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर से 04 दिसम्बर 2025 तक गोरखपुर में किया गया। जिसमें सहारनपुर के पहलवान उधम सिंह ने 92 किलोग्राम ग्रीको रोमन भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती कोच आदेश कुमार ने बताया की उधम सिंह लगभग 3 वर्षों से कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है वह इससे पहले भी राज्य स्तर पर पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा चुका है। उन्होने कहा कि उधम सिंह बहुत ही होनहार खिलाड़ी है। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर उधम सिंह को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) प्रवीण कुमार, जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, हॉकी कोच प्रदीप कुमार, जूडो कोच पुनीत कुमार, वेटलिफ्टिंग कोच जयेंद्र कुमार, ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, अभिषेक चौधरी, बृजेश कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ