हॉकी एवं कबड्डी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-हॉकी एवं कबड्डी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में सम्पन्न किया गया।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 दिसम्बर, 2025 तक हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सींगन खेडा रामपुर में एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 11 दिसम्बर, 2025 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने हेतू आयोजित हुए मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में युगांत यादव, रोहित वाल्मिकी, अभय प्रताप, कार्तिक पाल, रूद्र शर्मा, अनंत, निशांत कुमार, अर्श, अंश, अंकुर सिंह नेगी, शेखर कुमार, प्रेम कंडेरे (सहारनपुर) हरिओम शर्मा, युवदेव चौधरी, वैदांत मलिक, लक्ष्य ग्रेवाल (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाड़ियों में रोहित पाल, सोहित कुमार (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने हेतू आयोजित हुए मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में सौरभ, अखिल चौधरी (सहारनपुर) बादल सिंह, हिमांशु मलिक, विभोर दत्त, वंश मलिक, लक्ष्य तोमर (शामली) वंश चौहान, कुणाल, निशान्त रघुवंशी, अर्णव बालियान, अखिल बालियान, आयुस, तुषार कुमार (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया। आरक्षित खिलाड़ियों में अनुराग कुमार (सहारनपुर) प्रियांशु बालियान (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग), सुनील कुमार संरक्षक जिला कबडडी एसोसिएशन सहारनपुर, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, प्रदीप कुमार शर्मा हॉकी प्रशिक्षक, मेनका टॉक संयुक्त सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार, आदेश आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ