Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता : सहारनपुर के सुरेंद्र सिंह ने जीता रजत पदक, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए हुए चयनित

राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता : सहारनपुर के सुरेंद्र सिंह ने जीता रजत पदक, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए हुए चयनित

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षको ने सुरेंद्र सिंह को शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे केरला राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले में चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक हो रहा है ।

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे सहारनपुर के चन्द्र नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 5 किलोमीटर पैदल चाल दौड़ प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान के साथ चांदी का पदक जीत कर सहारनपुर जनपद समेत प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। सुरेंद्र सिंह ने यह पैदल चाल दौड़ 33 मिनट 00.9 सेकंड में पूरी की है। 
उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा इस 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग युवा खिलाड़ी ने सहारनपुर से करीब 3 हजार किलोमीटर दूर जाकर सहारनपुर जिले के नाम की अलख जगाई जो हम सब के लिए प्रेरणादायक है। जिला एथलेटिक्स संघ के सहसचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर सुरेंद्र सिंह का चयन वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हो गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 अगस्त से 3 सितंबर तक साउथ कोरिया के देगु शहर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर सुरेंद्र सिंह को यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा,  पॉपिन कुमार, मुस्तकीम अंसारी, समाज सेवी रश्मि टेरेंस, शिक्षाविद पंकज गर्ग, विकास सैनी, अनिल भाटी, मनीष कुमार, मनोज प्रजापति, हैदर चौधरी, अजय कुमार, नूरीन जहां, प्रोफेसर संदीप गुप्ता आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सामाजिक एकजुटता और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर