राधे कुंज मोर्निंग परिवार ने मनाया महिला सम्मान दिवस
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- कम्पनी बाग मे रोज़ाना सुबह योगा, सैर, प्रभु का नाम जपने वाली संस्था राधे कुंज परिवार के पदाधिकारियों ने राधे कुंज परिवार से जुडी उन सभी मातृ शक्तियों को सम्मानित किया जिन्होंने निरंतर पूरी सर्दी मे भी अपने नित प्रतिदिन के घर के कार्यों के साथ साथ इतने छोटे दिनों मे भी रोज़ाना कम्पनी गार्डन आकर योगा, सैर, प्रभु का नाम जपने के साथ साथियो को जोड़ने का पुनीत कार्य किया
इस मौके पर राधे कुंज मॉर्निंग परिवार के अध्यक्ष भागीरथ सेठी,सचिव अमन तनेजा,कोषाध्यक्ष मोनू ग्रोवर, गोपालजी, तारा चंद,प्रवीण आहूजा, विनोद चुग ने संयुक्त रुप से विनय बठला, पिंकी कोचर, निशा कालड़ा, देवांशी चावला, अनीता शर्मा, सुनीता गोगिया, मनीषा मित्तल, श्यामा कक्कड, दीप्ती शर्मा, उर्मिला गोयल, अनीता, विनीता सेठ, निशा शर्मा, आशा नारंग, कनिष्का शर्मा के साथ साथ योगेश मिगलानी एवं मुरली खन्ना जी को भी विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया इस मौके पर फ्रेंड्स मोर्निंग क्लब के अध्यक्ष एम पी सिंह चावला, रायवाला एसोसिएशन से अंतरिक्ष अरोड़ा, कम्पनी बाग़ क्लब के मंजीत सिंह, अनिल तुली, एस पी सिंह बिट्टू,नीरज, नरेश तनेजा,हरीश इशपुजानी, बावा सेठी, नंद लाल, संजीव गर्ग, गुरमीत खटटर, दीपक छाबड़ा, राजेश अरोड़ा, विक्की चावला, मनोज चौहान आदि उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ